Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अगले साल से आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया में होगा बदलाव, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आईटीआई में अब अगले साल से प्रवेश की प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है।

किया जाएगा बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सत्रों में कम प्रवेश पर आईटीआई निदेशालय ने यह फैसला लिया है। जिसमें अब छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए प्रवेश की प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत अब तक जून माह में शुरू होने वाली प्रवेश प्रक्रिया को अगले साल अप्रैल माह में शुरू किया जाएगा। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी दिसबंर माह से शुरू कर दी जाएगी। इस संबंध में संयुक्त निदेशक निदेशालय मनमोहन कुड़ियाल ने बताया कि जून माह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से आईटीआई में छात्र संख्या नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने कहा कि सभी बोर्ड के परीक्षा परिणाम मई माह में जारी कर दिए जाते हैं। छात्र इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में चले जाते हैं। ऐसे में अप्रैल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराने का फैसला लिया गया है।

Exit mobile version