Site icon Khabribox

उत्तराखंड: शिक्षा प्रणाली में होगा यह बदलाव, विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में शामिल होगा AI

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब उच्च शिक्षा में नये बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने अगले 25 वर्षों के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया है।

विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत शिक्षा प्रणाली को तकनीकी, पारंपरिक और नैतिक मूल्यों के संयोजन से और सशक्त बनाया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना के अंतर्गत अब राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा राज्य के हर जिले में एक महाविद्यालय में ‘वर्चुअल लैब’ स्थापित की जाएगी। इसका उद्देश्य डिजिटल और प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देना है ताकि छात्र ऑनलाइन प्रयोग कर विषयों की गहराई समझ सकें।

Exit mobile version