Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मौसम में होगा बदलाव, बर्फबारी और बारिश से गिरेगा तापमान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है‌। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। अक्टूबर के महीने में ठिठुरन भी बढ़ने लगी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। आने वाले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

Exit mobile version