Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के आईसीयू में क्रिटिकल केयर में होगा बदलाव, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के आईसीयू में क्रिटिकल केयर में अब बदलाव दिखेगा।

होगी यह तैनाती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए अब यहां दक्ष स्टाफ नर्सों की ही तैनाती की जाएगी। इसके लिए सरकार अब नर्सों का अलग कैडर बनाने की तैयारी में है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ने हाल ही में स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संदर्भ में कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक नर्सिंग अधिकारियों का एक ही कैडर है और सामान्य वार्डों में तैनात नर्सों को ही आईसीयू, सीसीयू में तैनाती दी जाती है। लेकिन अब इस व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। जिसमें आईसीयू के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित नर्सिंग अधिकारियों को राज्य के 13 जिला अस्पतालों और पांच मेडिकल कॉलेजों में तैनात किया जाएगा। उसके बाद धीरे धीरे अन्य अस्पतालों में भी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

Exit mobile version