Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बीआरपी और सीआरपी के पदों पर होने वाली भर्ती की चयन प्रक्रिया में होगा बदलाव, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में बीआरपी के 285 और सीआरपी के 670 पदों पर भर्ती की जाएगी।

दिए यह आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में बदलाव होगा। इसके लिए अब मेरिट पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय से शासन ने इसका प्रस्ताव मांगा है। अभी तक कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल से रेंडम से  चयन प्रक्रिया होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बीते 16 अक्तूबर 2024 को शासन ने समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशालय से रेंडम आधार पर चयन के स्थान पर मेरिट के आधार पर चयन का संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजने के भी निर्देश दिए थे।

Exit mobile version