Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पीसीएस की मुख्य परीक्षा में उत्तराखंड से संबंधित होंगे दो प्रश्न पत्र, जाने

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पीसीएस की मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में सामान्य अध्ययन के दो प्रश्नपत्र उत्तराखंड के शामिल हो सकतें है।

जानकारियों से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं

इसमें उत्तराखंड के बारे में जानकारियों से संबंधित प्रश्न हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन प्रश्नपत्रों में सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र हों, जिनमें इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, वास्तुकला, प्रमुख आंदोलन, ग्रामीण समाज, कृषि, उद्यानिकी, सामाजिक संरचना, जनजातीय सरोकार, अर्थव्यवस्था, शासन प्रणाली, भाषा, बोली, वन, पर्यावरण, उद्योग, योजना, मानव संसाधन, कौशल विकास समेत कई अन्य स्थानीय जानकारियों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएं।

दोनों प्रस्ताव पर विचार करने की पुष्टि

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा सरकार अपने उन कर्मचारियों को आयु सीमा में छूट पर विचार कर सकती है, जो पीसीएस की परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। कार्मिक विभाग इन दोनों प्रस्तावों को प्रदेश मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने दोनों प्रस्ताव पर विचार करने की पुष्टि की है।

Exit mobile version