Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा मार्ग पर मिलेंगी यह सुविधाएं, चौबीसों घंटे गश्त करेंगे सुरक्षाकर्मी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। यह चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है।

मार्ग पर रखा जाएगा खास ध्यान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। केदारनाथ के कपाट 2 मई को और बद्रीनाथ के कपाट 4 मई को खुलेंगे। चारधाम यात्रा में सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए चारधाम यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन, 41 जोन और 137 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर 10 किलोमीटर क्षेत्र का होगा। यहां सुरक्षाकर्मी चौबीसों घंटे गश्त करेंगे तथा अन्य ड्यूटी करेंगे। सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था की निगरानी के लिए मार्ग पर 6000 से अधिक जवान तैनात किए जाएंगे।

Exit mobile version