उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पांच दिव्यांग खिलाड़ियों का अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में चयन हुआ है।
खिलाड़ियों का चयन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनित खिलाड़ियों में शीतल कुमारी, अनुष्का दुबे, साहिल, शिवम सिंह नेगी और हिमांशु पाल शामिल हैं। जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। जबकि हिमांशु पाल और अनुष्का दुबे राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के लिए खेलते हैं। यह चयनित सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के छात्र हैं। यह विद्यार्थी केंद्र में खिलाड़ी फुटबाल की बारीकियां सीखेंगे।