Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के इतने पदों पर हो रही भर्ती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें स्कूलों में 2100 नहीं बल्कि 1649 सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती होगी।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के 2100 पद खाली चल रहे हैं। इनमें 451 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्व से ही उच्च न्यायालय में निर्णयाधीन है। इन पदों को छोड़कर शेष 1649 रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती की जानी है। सहायक अध्यापक के 1649 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 है। उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने जिल जिलों में भर्ती निकाली है उनमें टिहरी, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून शामिल हैं।

Exit mobile version