Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश के इन मेडिकल कॉलेजों को मिले 10 चिकित्सक, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मेडिकल कॉलेज को 10 डॉक्टर मिले हैं। जिसमे प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

साक्षात्कार से हुआ चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकीय दून, रुद्रपुर, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज इन डॉक्टरों की तैनाती हुई है। इस संबंध में निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज के लिए एक-एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट, रेडियोथेरेपिस्ट, महिला रोग और पैथोलॉजिस्ट का चयन हुआ है। इसके अलावा रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के लिए एक-एक दंत रोग विशेषज्ञ और ईएनटी, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को तीन और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर का चयन हुआ है।

Exit mobile version