Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में इन मसालों की होगी जांच, आदेश जारी, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मसालों की जांच की जाएगी। इसके लिए आयुक्त खाद्य संरक्षा डॉ.आर राजेश कुमार की ओर से आदेश दिए गए हैं।

उत्तराखंड में निर्मित होने वाले सभी खाद्य मसालों की होगी जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें उत्तराखंड में निर्मित होने वाले सभी खाद्य मसालों की जांच होगी। इस संबंध में बीते बुधवार कोर्ट आदेश दिए गए। जिसमें बताया कि राज्य सरकार ने राज्य में निर्मित होने वाले सभी मसाला कंपनियों के उत्पादों की जांच के आदेश दिए हैं। डॉ.आर राजेश कुमार ने बताया कि मसालों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने के बाद राज्य भर में मसालों की जांच कराई जा रही है।

केंद्र सरकार ने दिए थे यह निर्देश

दरअसल एमडीएच और एवरेस्ट मसालों को लेकर कई देशों से सवाल उठने के मामले सामने आ रहें हैं। जिसके बाद केंद्र सरकार ने मसालों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों को मसालों की जांच के निर्देश दिए थे। इसके चलते उत्तराखंड में भी निर्मित सभी मसाला कंपनियों के उत्पादों की जांच होगी।

Exit mobile version