Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहाँ चोरों ने तोड़ा परचून की दुकान का ताला, हजारों की नकदी और सामान चोरी


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां काशीपुर में परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की नकदी और सामान चोरी कर लिया।

दुकान से उड़ाए पैसे और सामान-

जानकारी के अनुसार ग्राम पैगा निवासी तोताराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी शिव मंदिर परिसर में परचून की दुकान है। होली की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर तेल, रिफाइंड, सिगरेट, चीनी, आटा और गल्ले में रखी 10 हजार की नकदी चोरी कर ली। शनिवार सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे थे और सारा सामान गायब था।

कार्यवाही की मांग-

इस संबंध में दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version