Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां चोरों ने एक ही रात में 7 दुकानों के तोड़े ताले…उड़ाए हजारों की नगदी व सामान

हल्द्वानी शहर में चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते रात चोरों ने मुखानी क्षेत्र के कामलुवागांजा रोड में 7 दुकानों के ताले चटका दिए। चोरियों की घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल हो गया है। चोर दुकानों से नगदी के अलावा जींस और टीशर्ट ले गए हैं। इसके अलावा तीन दिन पहले एक दुकान से तीन लाख की चोरी हुई है, जिसमें पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

90 हज़ार से अधिक की नगदी व सामान की चोरी:

पुलिस के अनुसार बीते रविवार रात कामलुवागांजा चौराहा के पास मुख्य हाईवे स्थित आशीष शर्मा के सरिया सीमेंट की दुकान से 20 हजार रुपये की नगदी, पड़ोस में विनोद जोशी के प्रोपर्टी एन्ड कंस्ट्रक्शन और सोनाली कॉस्मेटिक की दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश की और इसी सड़क में पूरन चंद्र जोशी के दुकान से 50 हजार रुपये की नगदी, इसके अलावा त्रिमूर्ति मंदिर के पास अमरजीत सिंह के कपड़े की दुकान से 25000 रुपये की नगदी और जीन्स, टीशर्ट, पड़ोस में विमल देउपा कपड़े की दुकान से 12 लड़को की जीन्स और 6 लड़कियों की जीन्स ले गए हैं।

चोरों ने तोड़े सीसीटीवी कैमरे:

सीसीटीवी कैमरे में तीन लड़के दिखाई दे रहे हैं, सभी जगह चोरी से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए।

चोरों को पकड़ने के दिए निर्देश:

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया थाना प्रभारी को जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version