Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चोरों के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े घरों में घूसे और उड़ा ले गए लाखों का सामान और नगदी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में चोरों के हौसले बुलंद हो रहें हैं। जिन्हें पुलिस का भय भी नहीं है। खुलेआम यह लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार खटीमा में दो घरों में दिन दहाड़े चोरी की घटनाएं सामने आई है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 12 खेतलसडा खाम में दिन दहाड़े दो घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। वार्ड 12 में ही अधिवक्ता के घर में भी चोरों ने चोरी की। इसके अलावा सपना पत्नी रोहित वार्ड नंबर 12 ने पुलिस को तहरीर सौप कर कहा की वह मंगलवार को सूरजमल किच्छा कॉलेज में पढ़ाने गई हुई थी और पति भी काम से दुकान पर गए हुए थे। शाम को जब वह घर वापस आई तो घर का ताला तोड़ अलमारी का भी लॉक तोड़ चोरों ने उसकी पुत्री का गले का पेंडिल और सोने की अंगूठी 32 हजार नगद उड़ा लिए। दोनो घर अगल बगल में है।

मामले की जांच शुरू

जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version