Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चोरों के हौंसले बुलंद, एक रात में की तीन घरों में चोरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के किच्छा में बेखौफ चोरों ने वार्ड 12 में एक ही रात में तीन घरों में चोरी की।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार इमरान पुत्र अशरफ निवासी निकट ईदगाह वार्ड 12 किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार रात्रि चोर उसके घर में घुसकर एक मोबाइल चुरा कर ले गये। वहीं अकील पुत्र कल्लू निवासी निकट ईदगाह वार्ड 12 किच्छा ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात्रि चोर उसके घर में घुसकर मोबाइल फोन और सात हजार रुपये व इरशाद पुत्र मो. हुसैन वार्ड 12 किच्छा ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात्रि चोर उसकी दुकान में घुस कर दस हजार रुपये और सामान चुरा कर ले गये।

जल्द चोरों को पकड़ने की मांग

जिस पर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। साथ‌ ही चोरों को पकड़ने की मांग की है।

Exit mobile version