Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पकड़े गए मगरमच्छ के एक्स- रे कराने पर यह बात आई सामने, जानें

रविवार को सुनपहर गांव में भैंस को नदी पार करा रहे 11 वर्षीय बालक को मगरमच्छ ने नदी में खींच लिया था । स्थानीय लोगों ने वन विभाग की मदद से एक मगरमच्छ को पकड़ा। सोमवार को मगरमच्छ का सरकारी अस्पताल लाकर एक्स-रे कराया गया  जिसके बाद हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है। 

मगरमच्छ के पेट में कुछ नहीं निकला

भैंस को नदी से निकालने के दौरान 11 वर्षीय बालक को मगरमच्छ ने अपनी चपेट में ले लिया था । जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की मदद से एक मगरमच्छ को पकड़ा । मगरमच्छ को वन विभाग और पुलिस की टीम खटीमा के सरकारी अस्पताल ले आई । आशंका के चलते मगरमच्छ का एक्स रे कराया गया लेकिन मगरमच्छ के पेट में कुछ भी नहीं निकला । जिसके बाद वन विभाग की टीम उसे इलाज के लिए रुद्रपुर ले गई । लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई । बताया जा रहा है बालक को निवाला बनाने वाला कोई और मगरमच्छ हो सकता है । वहीं एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नदी में डूबे बालक वीर सिंह की तलाश में टीम लगी हुई है। मंगलवार को भी बचाव अभियान चलाया जाएगा।

Exit mobile version