Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा में हो सकता है यह बदलाव, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आगामी महीने में शुरू होने वाली है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है।

बढ़ सकता है यह शुल्क

इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम व बद्रीनाथ धाम में यात्रा से पहले एक अहम बदलाव की तैयारी चल रही है। इस बार बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा कराने वाले श्रद्धालुओं को अब पहले से अधिक शुल्क चुकाना पड़ सकता है। इस संबंध में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) जल्द ही अपनी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखने जा रही है।
जिसके बाद मंदिर समिति की आगामी बैठक में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इस  बैठक में सभी सदस्यों की राय लेने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बताया कि यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो आगामी चारधाम यात्रा के दौरान नई दरें लागू हो सकती हैं। हालांकि, सामान्य दर्शन व्यवस्था पहले की तरह निःशुल्क ही रहेगी और श्रद्धालुओं से इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। जिसमें सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 24 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे‌।

Exit mobile version