उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम से जुड़ी जरूरी जानकारी है। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा दो मई से शुरू हो रही है।
की जा रही तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल केदारनाथ में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।इसके लिए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति खाका तैयार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक धाम में प्रति घंटे 2000 से 2200 श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। इस बार बीकेटीसी केदारनाथ में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए तैयारी में जुटी है।