Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस दिन होगा डाकघरों में नो ट्रांजेक्शन डे, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भारतीय डाक विभाग की ओर से उत्तराखंड के सभी डाकघरों में एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी (एपीटी) आईटी 2.0 की शुरुआत की जा रही है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे नई डिजिटल प्रणाली को सुगम, सुरक्षित और पारदर्शी बनाकर लागू करने की तैयारी है। इसके लिए पायलेट फेज के अंतर्गत पिथौरागढ़ मंडल का रोल आउट आठ जुलाई को हो चुका है। वहीं द्वितीय चरण में उत्तराखंड के शेष मंडलों अल्मोड़ा, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी और टिहरी में 22 जुलाई को निर्धारित है। ऐसे में 21 जुलाई को पिथौरागढ़ के अतिरिक्त सभी मंडलों के डाकघरों में नो ट्रांजेक्शन डे रहेगा।

Exit mobile version