Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस जिले की आबोहवा हुई ‘यूरोप’ जैसी शुद्ध, AQI गिरकर ‘8’ पर पहुँचा, टूटा 5 साल का रिकॉर्ड




उत्तराखंड: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ऐसे में देहरादून ने शुद्ध हवा के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


इतना रहा AQI


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां लगातार हो रही बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजधानी की हवा इतनी साफ हो गई है कि इसकी तुलना अब यूरोपीय मानकों से की जा रही है। बीते बुधवार को शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मात्र 8 दर्ज किया गया, जो मई के महीने में पिछले पांच वर्षों का सबसे निचला स्तर है। दरअसल यूरोप में अक्सर बारिश और सफाई के कारण AQI 15 के आसपास रहता है। देहरादून का स्तर (8) फिलहाल उस मानक से भी बेहतर स्थिति में है।

Exit mobile version