Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC की ओर कल आयोजित होगी यह परीक्षा, यहां बनें परीक्षा केंद्र

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में राज्य निर्वाचन आयोग के अंतर्गत समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2024  (वस्तुनिष्ठ) आयोजित होने वाली है।

परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परीक्षा कल दिनांक 4 मई, रविवार को पूर्वाह्न 11.00 से अपराह्न 1:00 बजे तक हरिद्वार में संपन्न होगी। इस परीक्षा हेतु हरिद्वार लोक सेवा आयोग भवन के पांच परीक्षा हॉल के अलावा शहर के 6 अन्य शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान परीक्षा के दौरान भवन के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

Exit mobile version