Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में ईको पर्यटक शुल्क के भुगतान के लिए यह सुविधा शुरू, तीर्थयात्रियों को मिलेगी राहत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है।

शुरू की यह व्यवस्था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में धाम में नगर पंचायत की ओर से बदरीनाथ धाम के देवदर्शिनी में फास्ट ट्रैक की सुविधा शुरू की गई है। बीते कल गुरुवार को जिलाधिकारी डाॅ संदीप तिवारी ने वर्चुअल माध्यम से इस सुविधा का शुभारंभ किया है। इससे बदरीनाथ की ओर से किए जाने वाले ईको पर्यटन शुल्क के भुगतान की प्रक्रिया को सरल हो गई है। तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां अब ईको पर्यटक शुल्क के भुगतान के लिए फास्ट ट्रैक सुविधा का संचालन शुरु कर दिया गया है।

तीर्थयात्रियों को मिलेगी सुविधा

रिपोर्ट्स के मुताबिक बदरीनाथ धाम की यात्रा में दिनों दिन हो रही बढोत्तरी के चलते ईको पर्यटक शुल्क के भुगतान के लिए तीर्थयात्रियों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अब योजना बनाकर पार्क प्लस कंपनी के तकनीकी सहयोग से देश के सर्वाधिक ऊंचाई वाले स्थान पर फास्ट ट्रैक सुविधा का संचालन शुरु किया गया है। इससे तीर्थयात्रियों को धाम में प्रवेश के समय सुविधा मिलेगी।

Exit mobile version