Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भारत-चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के सीमांत इलाकों में शुरू होगी यह सुविधा, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत-चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के दुर्गम-अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक बिजली पहुंचेगी।

बिजली से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण शुरू

इसके लिए सीमांत इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने की परियोजना पर काम शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में इन इलाकों में स्थित 43 आईटीबीपी आउटपोस्ट्स व वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत उत्तरकाशी जिले के पुराली गांव, पिथौरागढ़ जिले के नावी, कुट्टी, गूंजी, गरबयांग, शीला, बलिंग एवं तिडांग गांवों को ग्रिड से जोड़ने के लिए चिह्नित किया गया है। जो उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बॉर्डर आउट पोस्ट योजना के तहत किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन गांवों में 882 घरों तक ग्रिड आधारित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब गांवों को बिजली से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण शुरू हो गया है।

Exit mobile version