Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हिंदू अध्ययन केंद्र में भरें जाएंगे इतने पद, हिंदू परंपराओं, शास्त्रों और दर्शन की समझ को प्रोत्साहित करेगा केंद्र

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में स्थित दून विश्वविद्यालय के हिंदू अध्ययन केंद्र में छह पद सृजित करने की मंजूरी मिली है।

आने वाले समय में गति पकड़ेगा यह केंद्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिन कैबिनेट बैठक में हिंदू अध्ययन केंद्र के लिए छह पद सृजित करने की मंजूरी दी है। युवाओं में भारतीय ज्ञान परंपराओं की समझ को गहराई देने के उद्देश्य से गठित दून के हिंदू अध्ययन केंद्र में एक-एक पद प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर, दो पद असिस्टेंट प्रोफेसर, एक-एक पद आउटसोर्स के माध्यम से कनिष्ठ सहायक और परिचारक के भरे जाएंगे।

यह विषय शामिल

दरअसल दून विश्वविद्यालय में एमए हिंदू अध्ययन पाठ्यक्रम 2025-26 सत्र, बीते वर्ष जून से शुरू हो गया है, जिसमें पहले चरण में 20 सीटों पर प्रवेश दिया गया है। इस पाठ्यक्रम में छात्र हिंदू दर्शन, समाज, साहित्य, धर्म और नेतृत्व कौशल का गहन अध्ययन कर रहे हैं इसके अलावा तत्व-विमर्श (आध्यात्मिक बहस), धर्म और कर्म संबंधी प्रवचन, वाद-परंपरा (वाद-विवाद की परंपराएं), रामायण, महाभारत और नेतृत्व एवं संगठनात्मक व्यवहार जैसे विषय शामिल किए गए हैं।

Exit mobile version