Site icon Khabribox

उत्तराखंड: फिर जख्म दे गई यह मानसूनी बारिश, चमोली के थराली में बादल फटने से तबाही, मलबे में दबे कई घर, एसडीआरएफ-एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहाड़ों में हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा पहाड़ों में खतरा भी बढ़ने‌ लगाता है। वहीं कुछ दिनों पहले उत्तरकाशी में धराली व हर्षिल में आई आपदा ने कई जख्म दिए।

काफी नुकसान की खबर

जिसका दर्द अभी भी लोगों में है। वहीं अब चमोली जनपद के थराली में बादल फटने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चमोली जिले में शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मची है। यह घटना थराली तहसील के टूनरी गदेरा घटी है। जहां देखते ही देखते बाजार और आसपास के इलाके मलबे की चपेट में आ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के बाद, जिला प्रशासन, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), और पुलिस की टीमों ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। 

NDRF और SDRF का राहत‌ कार्य जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक चमोली के अपर जिलाधिकारी (ADM) विवेक प्रकाश ने बताया कि बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। कविता नाम की 20 साल की एक महिला मलबे में दब गई है और जोशी नाम का एक व्यक्ति लापता है। NDRF और SDRF की टीमें कल रात ही मौके पर पहुंच गईं थीं। बाढ़ की वजह से सड़क बंद हो गई है और लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है। प्रशासन राहत कार्य में लगा हुआ है। प्राकृतिक आपदा ने एसडीएम आवास को भी नुकसान पहुंचाया है। चेपड़ों बाजार मे कुछ दुकानें मलबे में दबी हैं। एक दर्जन से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। राहत कार्य जारी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। सीएम ने कहा कि इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

Exit mobile version