Site icon Khabribox

उत्तराखंड: वन्यजीवों के हमले में मौत पर मिलेगा इतना मुआवजा, बढ़ाई राशि

✴️✴️घायल होने समेत क्षति होने की घटना में भी बढ़ाई मुआवजा राशि

उत्तराखंड  से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार ने मानव-पशु संघर्ष में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए मुआवजा राशि बढ़ा दी है।

4 लाख रुपये से बढ़ाकर 6 लाख रुपये करने का निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में प्रमुख सचिव वन रमेश कुमार सुधांशु की ओर से बीते शुक्रवार को मानव-वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण निधि नियमावली में संशोधन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। घटना घटित होने के 15 दिन के भीतर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके मुताबिक अब जंगली जानवरों के हमले में मृत्यु पर परिजनों को छह लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। घायल होने समेत क्षति के अन्य मामलों में भी राशि बढ़ाई गई है।

Exit mobile version