Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पाकिस्तान से भारत पंहुचा यह दुर्लभ पक्षी, करने है दीदार तो आइए उत्तराखंड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रामनगर में कार्बेट टाइगर रिजर्व में पहली बार अति दुर्लभ प्रवासी पक्षी दिखा है।

दिखा यह दुर्लभ पक्षी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अति दुर्लभ प्रवासी पक्षी का नाम हॉ फिंच है। जिसकी यहां मौजूदगी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले यह पक्षी भारत में केवल पाक अधिकृत कश्मीर वाले क्षेत्र में ही दो बार नजर आया है। जो पहले कभी कार्बेट और उत्तराखंड में कभी नजर नहीं आया। इस पक्षी की यहां मौजूदगी से पक्षी विशेषज्ञ काफी उत्साहित हैं।

पक्षी विशेषज्ञ काफी उत्साहित

रिपोर्ट्स के मुताबिक दरअसल 22 नवंबर को ताइवान से बर्ड वाचर कार्बेट की सफारी पर पहुंचे थे। ढेला वन क्षेत्र में उन्हें हॉ फिंच प्रजाति का पक्षी नजर आया। इसकी जानकारी उन्होंने पक्षी विशेषज्ञ मनोज शर्मा को दी। जिसके बाद उन्होंने कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला को यह जानकारी दी। उन्होंने पक्षी विशेषज्ञ प्रशांत कुमार व मनोज शर्मा से पुष्टि करने के लिए कहा। पक्षी विशेषज्ञ प्रशांत व मनोज शर्मा ढेला वन क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें शिकारी कुआ के समीप हा फिंच पक्षी नजर आया। जिसकी फोटो व उन्होंने अपने कैमरे में कैद की।

Exit mobile version