Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में जल्द मिलेगी यह खास सुविधा, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में जल्द 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी।

मिली यह मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए बीते गुरुवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में एक वित्त व्यय समिति (ईएफसी) की बैठक हुई थी। जिसमें बदरीनाथ में गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन स्थापित करने को मंजूरी मिल गई है। जिसमें ईएफसी ने बदरीनाथ धाम में सिविक एमिनिटी भवन निर्माण के लिए 25.66 करोड़ के पुनरीक्षित आगणन पर अनुमोदन दिया।

होगा यह निर्माण कार्य

रिपोर्ट्स के मुताबिक गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन लगने के बाद बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत 33/11 केवी सब स्टेशन और 33 केवी व 11 केवी की एचटी, एलटी लाइन निर्माण कार्य पूर्ण होंगे। इससे धाम में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। 33/11 केवी सब-स्टेशन व 33 केवी बे का निर्माण करने और पांडुकेश्वर सब-स्टेशन से बदरीनाथ धाम तक 19.5 किमी 33 केवी की विद्युत लाइन निर्माण के साथ-साथ 11 केवी अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन का निर्माण कार्य भी होगा।

Exit mobile version