उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के शिवालिक कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र-छात्रा ने एक खास पहल की शुरुआत की है।
मिलेगी यह सुविधा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र-छात्रा आयुष बहुगुणा और आकांक्षा बिष्ट ने एक अभिनव स्टार्टअप के माध्यम से पहाड़ के युवाओं को करियर गाइडेंस और रोजगार की दिशा देने का प्रयास शुरू किया है। उनकी ओर से विकसित यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह तकनीक आधारित है। इसे एक डिवाइस-फ्रेंडली डिजिटल करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट प्रिपरेशन प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया गया है, जो मोबाइल, लेपटॉप और टेबलेट जैसे सभी डिजिटल उपकरणों पर समान रूप से सुचारू ढंग से काम करेगा।
जल्द जारी होगा सब्सक्रिप्शन प्लान
इस संबंध में आयुष और आकांक्षा का कहना है कि युवाओं की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए फीस किफायती रखी जाएगी, ताकि पहाड़ और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी इसका लाभ उठा सकें। इस प्लेटफॉर्म की अंतिम कीमत और सब्सक्रिप्शन प्लान जल्द तय किए जाएंगे।