Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कल गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में आकर्षण का केंद्र होगी यह झांकी, दिखेगी यह खास झलक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। कल 26 जनवरी है। जिसमें इस गणतंत्र दिवस पर देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा।

खास होगी यह झांकी

इस समारोह में इस बार सूचना विभाग की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह झांकी राज्य स्थापना की रजत जयंती, शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन विषय पर आधारित है। साथ ही झांकी में उत्तराखंड के 25 वर्षों की विकास यात्रा के साथ-साथ तीर्थाटन और पर्यटन की समृद्ध परंपरा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगी। बताया कि झांकी में राज्य की सांस्कृतिक पहचान, विकास और भविष्य की दिशा को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा। झांकी के प्रथम भाग में मुखवा स्थित गंगा मंदिर को दर्शाया गया है, जो मां गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल है। अग्रिम केबिन में उत्तराखंड गठन के 25 गौरवशाली वर्षों को उकेरा गया है, जिसमें राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियां और निरंतर प्रगति को प्रतीकात्मक रूप से दिखाया गया है।
झांकी में उत्तराखंड को आयुर्वेद के अग्रणी राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जहां औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों की प्राचीन चिकित्सा परंपरा को दर्शाया गया है।
इसके बाद होम स्टे योजना की झलक दिखाई गई है। साथ ही खरसाली स्थित यमुना मंदिर को प्रदर्शित किया गया है।

Exit mobile version