Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस विश्वविद्यालय ने किया जरूरी बदलाव, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह जरूरी खबर है।

विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह विश्वविद्यालय उन विद्यार्थियों को एक मौका दे रहा है जो‌ यदि प्रथम वर्ष पास करने के बाद अगले दो वर्ष से अधिक समय तक किन्हीं कारणों से पढ़ाई जारी नहीं रख पाते हैं, तो वह पांचवें और छठवें वर्ष में स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। लेकिन प्रतिबंध यह रहेगा कि स्नातक की उपाधि छह वर्ष के भीतर पूरी करनी होगी। यह बदलाव विवि की गठित समिति की संस्तुति के बाद किया गया है।‌ छात्र के लिए स्नातक के तीन वर्षीय डिग्री कोर्स छह वर्षों में पूरा करना अनिवार्य होगा।

दी यह जानकारी

इस संबंध में विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विवि की ओर से गठित समिति की ओर से संस्तुति और कुलपति प्रो. एनके जोशी के अनुमोदन के बाद विवि की प्रवेश निर्देशिका में प्रवेश संख्या 35 में दी गई व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया है।

Exit mobile version