Site icon Khabribox

उत्तराखंड: फेरी-ठेली वालों के लिए यह होगा अनिवार्य, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में फेरी-ठेली वालों के लिए जरूरी खबर है। अब इन लोगों को पहचान पत्र प्रदान किये जायेंगे।

जारी किए पत्र में दिए है यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए है। उनके निर्देशों पर शहरी विकास निदेशालय की ओर से राज्य के समस्त नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में इन्हें अनिवार्य रूप से ठेली/फड़ पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में समस्त नगर निकायों के नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी कर अपेक्षा की गई है कि वे अपने क्षेत्र में कार्यरत नगरीय फेरी व्यवसायियों की फेरी/ठेली में पहचान प्रदर्शित करने हेतु विवरण जुटाएं।

फेरी-ठेली वालों को पहचान पत्र जारी कर अनिवार्य रूप से दिखाना होगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहचान पत्र में फेरी व्यवसायी का कोड, नाम, पता, फोटो अंकित होने के साथ ही परिवार के किसी भी नाम निर्देशिता का नाम, श्रेणी(स्थिर या चल) के अतिरिक्त फेरी क्षेत्र जहां परिचय पत्र स्वामी को स्थिर या चल फेरी की अनुज्ञा के साथ ही अनुज्ञति कि विधिमान्यता का विवरण हो।

Exit mobile version