Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा पर आ रहें हैं यह काम जरूर करें, सरकार की खास अपील

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 10 मई से यात्रा का आगाज हुआ है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को‌ उमड़ रहें हैं।

पंजीकरण जरूर कराएं

ऐसे में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है। जिसमें पंजीकरण जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप चारधाम यात्रा पर आ रहें हैं तो पंजीकरण जरूर करा लें। पंजीकरण न होने की दशा में चेक प्वाइंट पर ही रोक लिया जाएगा।

देखें वेबसाइट

रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड सरकार की ओर से चारधाम यात्रा-2024 के लिए पंजीकरण की व्यवस्था लागू की है। पर्यटन विभाग की वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/signin.php या मोबाइल एप टूरिस्ट केयर उत्तराखंड पर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के बाद उन्हें तारीख मिलेगी।

Exit mobile version