Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सेना में सेवा देने के बाद कर रहें रोजगार की तलाश, तो जरूर देखें, फरवरी में यहा लग रहा है यह रोजगार मेला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर है। सेना में सेवा देने के बाद अगर आप फिर से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है।

रोजगार मेले का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टरेट जनरल रिसेटलमेंट (DGR) रक्षा मंत्रालय के सहयोग से एक्स सर्विसमैन के लिए 13 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित करने वाला है। उत्तराखंड में इस जॉब फेयर का आयोजन करेगा। इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स तीनों सेनाओं से रिटायर्ड हो चुके जवान और अधिकारी इस मेले में पहुंचर रोजगार के नए अवसर पा सकते हैं। इस जॉब फेयर में अलग सेक्टर की नौकरियां मिलेंगी। इसमें पीएसओ, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टेक्नीशियन, मैकेनिक्स, इंजन ऑपरेटर, ड्राइवर, वेल्डर, ऑटोमोबाइल समेत विभिन्न पदों पर कैंडिडेट्स जॉब ले सकेंगे।

देखें वेबसाइट

13 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित करने वाला है। मेले की तारीख 13 फरवरी 2026 है। जो सुबह 7 बजे से स्थान- जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित होगा। इस जॉब फेयर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी बिल्कुल फ्री में अपना पंजीकरण कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट dgrindia.gov.in पर जा सकते हैं।

Exit mobile version