Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, सरकार लेगी सख्त एक्शन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सघन चेकिंग अभियान चलाए- सीएम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए हैं। कहा कि सभी संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। कहा कि जनता को सुगम, सुरक्षित एवं पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Exit mobile version