Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में चमकीं उत्तराखंड की यह तीन बेटियां: सीएम धामी ने किया सम्मानित

उत्तराखंड: अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली उत्तराखंड की बेटियों को राज्य सरकार ने सम्मानित किया है।

किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में पिथौरागढ़ की तीन होनहार महिला मुक्केबाजों आरती धारियाल, निकिता चंद और काजल फर्स्वाण को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना केवल खिलाड़ी का व्यक्तिगत प्रयास नहीं, बल्कि उनकी अनवरत मेहनत, प्रशिक्षकों के सही मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग का सम्मिलित परिणाम है।

खिलाड़ी का नामप्रतियोगितास्थान / श्रेणीहासिल पदक
आरती धारियालगोल्ड बेल्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता (रोमानिया)54 किग्रा भार वर्गस्वर्ण पदक (Gold)
निकिता चंदअंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप (जकार्ता)60 किग्रा भार वर्गरजत पदक (Silver)
काजल फर्स्वाणअंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप (जकार्ता)65 किग्रा भार वर्गरजत पदक (Silver)

Exit mobile version