Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज से तीन दिवसीय विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर होगा मंथन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में आज 28 से 30 नवंबर 2025 तक विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन (WSDM) आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सम्मेलन में वैश्विक नेता और विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर गहन मंथन करेंगे। इसका आयोजन उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा किया जा रहा है। बताया कि यूकॉस्ट द्वारा आयोजित विश्व आपदा प्रबंधन शिखर सम्मेलन एक ऐसा वैश्विक मंच है जिसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में समुदायों की सहभागिता, ज्ञान-साझा, नवीन तकनीकों और नीति-निर्माण के लिए व्यवहारिक समाधान तलाशना है।

Exit mobile version