Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बंदर की करतूत से तीन माह के मासूम की गई जान, जाने पूरा मामला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पहाड़ों के साथ साथ नगरीय इलाकों में भी बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अब तो बंदर इंसानों पर बुरी तरह हमला कर दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला टनकपुर से सामने आया है।

पानी की बाल्टी में मिला मासूम-

यहां मंगलवार सुबह टनकपुर के वार्ड-8 में एक बच्चे को बंदर उठा ले गया और बच्चे को पानी से भरी बाल्टी में डालकर भाग गया। वही जब बच्चा घर में नहीं दिखा तो परिजन तकरीबन 15 मिनट तक बच्चे की खोजबीन करने लगे। तभी परिजनों ने बच्चे को बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में देखा। जिसके बाद परिजन बच्चे को उप जिला अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। जिस पर लोगों ने कहा कि प्रशासन की बंदरो के प्रति हो रही लापरवाही के कारण लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

Exit mobile version