Site icon Khabribox

उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव: 20 को होगी वोटिंग, 22 को मतगणना

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव होने हैं। जिसमें हरिद्वार जिला छोड़ प्रदेश के बाकी 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पड़े तमाम पदों पर उपचुनाव होंगे।

त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पड़े पदों पर चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पड़े पदों में सदस्य ग्राम पंचायत के 32 हजार 934 पद, प्रधान ग्राम पंचायत के 22 पद, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2 पद और सदस्य जिला पंचायत का एक पद शामिल है।
📌📌20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
📌📌इसके साथ ही 22 नवंबर को सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की प्रक्रिया चलेगी।

Exit mobile version