Site icon Khabribox

उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव‌: मतगणना जारी, अब तक जिला पंचायत सदस्यों के इतने परिणाम घोषित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो गये है। दो चरण में चुनाव हुए। जिसमें 24 जुलाई और 28 जुलाई को मतदान हुए।

आज मतगणना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल 31 जुलाई से मतगणना हो रही है और परिणाम सामने आए रहें हैं।  सुबह 8 बजे से राज्य के 12 जिलों (हरिद्वार को छोड़कर) में मतगणना शुरू हुई। आज भी मतगणना हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे आयोग की वेबसाइट  secresult.uk.gov.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव नतीजे सामने आ रहे हैं। अल्मोड़ा जिले में जिपं सदस्य की 45 सीटें हैं। जिसमें 10 परिणाम घोषित हुए हैं।

अब तक 9688 परिणाम घोषित

 कुल पद – 10831

जिला पंचायत सदस्य- 358
क्षेत्र पंचायत सदस्य – 2974
प्रधान ग्राम पंचायत – 7499

परिणाम घोषित – 9688

जिला पंचायत सदस्य – 218
क्षेत्र पंचायत सदस्य – 2530
प्रधान, ग्राम पंचायत- 6940

जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम

 अल्मोड़ा- 10
बागेश्वर- 16
चमोली- 13
चंपावत – 15
देहरादून -16
नैनीताल- 19
पौड़ी- 29
पिथौरागढ़- 26
रुदप्रयाग- 18
टिहरी गढ़वाल- 22
यूएस नगर- 07
उत्तरकाशी- 25

Exit mobile version