Site icon Khabribox

उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव‌: मतगणना जारी, सामने आने लगे पंचायत चुनाव के रूझान, यहां देखें कहां से कौन जीता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो गये है। दो चरण में चुनाव हुए। जिसमें 24 जुलाई और 28 जुलाई को मतदान हुए।

आज मतगणना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 31 जुलाई को मतगणना हो रही है और परिणाम सामने आए रहें हैं। आज 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। जिसमें धीरे धीरे परिणाम सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे आयोग की वेबसाइट secresult.uk.gov.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

सामने आए यह रूझान
📌📌देहरादून में रायपुर ब्‍लॉक के चामासारी गांव में विक्रम सिंह रावत मात्र एक वोट से प्रधानी का चुनाव जीत गए हैं।
📌📌देहरादून के रायपुर ब्‍लॉक से पहला नतीजा सामने आ गया है। ग्राम पंचायत चलचला से ऊषा देवी जीतीं।
📌📌देहरादून में ग्राम पंचायत फुलेत में जयकृष्‍ण ममगाई प्रधान चुने गए। इसी तरह सौडा सरोली से कंचन राणा ग्राम प्रधान बनी हैं। उन्‍होंने 100 वोटों से जीत दर्ज की है।
📌📌बागेश्‍वर में पहले राउंड में बीडीसी की दो सीटों पर बीजेपी समर्थित प्रत्‍याशी विजयी घोषित किए गए हैं।
📌📌भीमताल की जंगलियागांव से राधा कुलियाल तीसरी बार प्रधान चुनी गई हैं। वहीं हल्द्वानी में गौलापार के दो गांवों के नतीजा आए है। सुंदरपुर रैकवाल में उमा रैकवाल प्रधान बनीं और किशनपुर रैकवाल से तरेश बिष्ट की जीत हुई है।
📌📌कर्णप्रयाग के ओव्‍याग्‍वाड़ गांव में चंद्रा चौधरी प्रधान पद पर विजयी रहे। दूवा गांव से महावीर रावत प्रधानी का चुनाव जीत गए हैं।
📌📌चमोली के जोशीमठ विकासखंड में उर्गम क्षेत्र के भर्की गांव से चंद्र मोहन पंवार प्रधानी का चुनाव जीत गए हैं।
📌📌अल्‍मोड़ा में पहले चरण में ग्राम प्रधानों की मत पेटियां खोली जा रही हैं। दूसरे चरण में क्षेत्र पंचायत और तीसरे चरण में जिला पंचायत के प्रत्‍याशियों की मत पेटियां खोली जाएंगी।

Exit mobile version