Site icon Khabribox

उत्तराखंड: तीन वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, बरामद हुआ यह दुर्लभ सांप, करोड़ों में कीमत, जानें क्यों है इतना खास

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पुलिस ने तीन वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक दुर्लभ प्रजाति का सांप भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून से यह मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को तीन तस्कर गिरफ्तार हुए। जिसमे दो तस्कर हरियाणा के निवासी हैं। एक उत्तराखंड का निवासी हैं। जिसमे दो की पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले अनिल कुमार (40) और यमुनानगर जिले के रहने वाले अशोक कुमार (50) के रूप में हुई है, जबकि तीसरा तस्कर संदीप कुमार (41) हरिद्वार जिले का निवासी है। तीनों अपराधी ‘लाडवा गैंग’ के सदस्य हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया, ‘2 मई को हमें अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों के देहरादून में होने के बारे में सूचना मिली थी। हमें बताया गया कि उनके पास दुर्लभ लाल सैंड बोआ प्रजाति का सांप है, जिसका इस्तेमाल अक्सर काले जादू में किया जाता है। आरोपी विकास नगर के कैनाल रोड पर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सांप बेचने की फिराक में थे। जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने इलाके की घेराबंदी की और कार को रोका। तलाशी के दौरान वाहन की पिछली सीट पर एक बैग में दो मुंह वाला लाल सैंड बोआ मिला।’ तीनों को गिरफ्तार किया गया है।

बाजार में करोड़ों की कीमत

बताया कि यह सांप वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (संशोधित) के तहत संरक्षित प्राणियों की सूची में आता है। इसका शिकार, व्यापार, कब्जा या परिवहन पूरी तरह से प्रतिबंधित है और इसे दंडनीय अपराध माना जाता है।’ इस सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपए है। बताया गया कि उनके पास दुर्लभ लाल सैंड बोआ प्रजाति का सांप है, जिसका इस्तेमाल अक्सर काले जादू में किया जाता है। इसलिए ऊंचे दामों पर बेचने के लिए वे इसे हरियाणा से देहरादून लाए थे। साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अंतरराष्ट्रीय काला बाजार में सांप की कीमत 1 करोड़ रुपए के आसपास है।

Exit mobile version