Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खुंखार होते बाघ, एक बुजुर्ग को बनाया शिकार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के खटीमा में बाघ का आतंक बना है। यहां बाघ ने एक बुजुर्ग को अपना निवाला बनाया।

बाघ का आतंक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खटीमा में चकरपुर, प्लांटेशन निवासी प्रेम चंद (70) पुत्र कालू चंद चकरपुर बाजार स्थित एक होटल में काम करते थे। वह बुधवार को होटल को जा रहे थे। तभी बाघ ने साइकिल सवार बुजुर्ग को निवाला बना लिया। वह बुजुर्ग के शव को घसीटता हुआ झाड़ियों में ले गया। जब उनकी खोजबीन हुई तो कुछ दूरी पर झाड़ियों में उनका क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। वहीं घटनास्थल के आसपास पिंजरा लगा दिया गया है।

Exit mobile version