Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बाघों का होगा आकलन, पहले चरण में अक्तूबर में साइंस सर्वे शुरू करने की तैयारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब बाघों का आकलन किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है।‌ जो अक्टूबर से शुरू होगा।

तीन चरणों में बाघ आकलन का होगा काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून (डब्ल्यूआईआई) में राजाजी और कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक समेत उत्तरी क्षेत्र के अन्य टाइगर रिजर्व के निदेशकों की क्षेत्रीय बैठक भी हो चुकी है। जिसके बाद अब पहले चरण में आगामी अक्तूबर में साइंस सर्वे शुरू करने की तैयारी है। फिर इस जानकारी को डब्ल्यूआईआई को दिया जाता है, वह उसका अध्ययन करते हैं जो कि दूसरा चरण होता है। फिर तीसरे चरण में साइंस सर्वे के हिसाब से कैमरा ट्रैप का ग्रिड बनाकर जंगल में लगाया जाता है। फिर कैमरा ट्रैप में आए फोटोग्राफ को पुन: डब्ल्यूआईआई को सौंपा जाता है। फिर वे उसका अध्ययन कर रिपोर्ट जारी करते हैं।

Exit mobile version