Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, होगी यह सख्त कार्रवाई, फूड सेफ्टी विभाग ने जारी की एसओपी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। होली का पर्व नजदीक आ रहा है। ऐसे में मिलावटी चीजों के मामले भी सामने आते हैं।

जारी हुई एसओपी

जिस पर अब उत्तराखंड में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। खासतौर पर दूध, मावा, पनीर और खोया जैसे उत्पादों की जांच की जा रही है। इसके अलावा फूड सेफ्टी विभाग ने एसओपी जारी की है। जिसमें खाद्य सैंपलों की प्राथमिकता से जांच होगी और दोषी पाए जाने पर मिलावटखोर व विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस एसओपी के अनुसार, मिलावटखोरों पर पांच लाख जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, छह साल की जेल होगी।

Exit mobile version