Site icon Khabribox

उत्तराखंड: टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग 2026: उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, मारी लंबी छलांग, सतत विकास लक्ष्यों में देशभर में टॉप-5 में बनाई जगह

उत्तराखंड: उत्तराखंड स्थित उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने ‘टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) सस्टेनेबिलिटी इम्पैक्ट रैंकिंग्स 2026’ में शानदार प्रदर्शन किया है।

दर्ज की यह उपलब्धि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्वविद्यालय ने सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित संस्थानों की श्रेणी में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। जिसमें इस वर्ष 116 देशों के 1600 से अधिक विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों के आधार पर किया गया, जिसमें उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने निम्नलिखित प्रमुख उपलब्धियां हासिल की हैं। इस सफलता पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर्ष व्यक्त किया है।
• ​SDG-16 (शांति, न्याय और सशक्त संस्थान): देशभर में 5वां स्थान।
• ​SDG-13 (जलवायु कार्रवाई): देशभर में 7वां स्थान।
• ​SDG-2 (भुखमरी मुक्त विश्व): देशभर में 16वां स्थान।
• ​SDG-7 (सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा): देशभर में 21वां स्थान।

Exit mobile version