Site icon Khabribox

उत्तराखंड को जल्द मिलेगा पहला व्हाइट टाइगर, CZA ने दी मंजूरी, जानिए कब और कहां से आ रहे हैं यह नए मेहमान

उत्तराखंड: उत्तराखंड के वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड को जल्द ही अपना पहला ‘व्हाइट टाइगर’ (सफेद बाघ) मिलने जा रहा है।

तैयारियां शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंट्रल जू अथॉरिटी (CZA) ने देहरादून जू के लिए दो व्हाइट टाइगर लाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। यह दोनों व्हाइट टाइगर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जू और ओडिशा के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क से लाए जा रहे हैं। वर्तमान में उत्तराखंड के किसी भी चिड़ियाघर में सफेद बाघ नहीं है। यह पहली बार होगा जब राज्य के किसी चिड़ियाघर में सफेद बाघ देखने को मिलेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, वाइल्डलाइफ वीक के दौरान इनके देहरादून पहुंचने की उम्मीद है, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत होगा ट्रांसफर

• ​ग्वालियर जू: देहरादून चिड़ियाघर इसके बदले ग्वालियर जू को सामान्य रंग का एक टाइगर भेजेगा।
• ​नंदनकानन जू: ओडिशा से ट्रांसफर की शर्तों और लॉजिस्टिक्स पर काम चल रहा है। इसके बदले उत्तराखंड से हिमालयन गोरल की एक जोड़ी और नैनीताल से रेड पांडा की एक जोड़ी देने की पेशकश की गई है।

Exit mobile version