Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों की होगी विधिवत शुरूआत, सीएम करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज रविवार 10 अगस्त को राज्य सरकार की ओर से घोषित 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों की विधिवत शुरूआत की जाएगी।

देववाणी संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर पहल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी आज संस्कृत ग्राम भोगपुर, देहरादून से इस योजना का शुभारम्भ करेंगे। जिसमें सभी जिलों के आदर्श संस्कृत ग्राम वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। जिसमें सभी जिलों के संस्कृत ग्राम वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। इन गांवों में भारतीय आदर्शों का स्थापित किया जायेगा, ग्रामीण देववाणी संस्कृत को आत्मसात कर आपसी वार्तालाप से लेकर सभी कामकाज संस्कृत में कर सकेंगे। साथ ही सनातन संस्कृति के अनुरूप विभिन्न संस्कारों के अवसर पर वेद, पुराणों और उपनिषदों की ऋचाओं का पाठ इन गांवों में किया जायेगा।

आदर्श संस्कृत ग्राम

राज्य सरकार द्वारा घोषित आदर्श संस्कृत ग्रामों में नूरपुर पंजनहेड़ी (हरिद्वार), कोटगांव (उत्तरकाशी), डिम्मर (चमोली), बैंजी (रूद्रप्रयाग), मुखेम (टिहरी), भोगपुर (देहरादून), गोदा (पौड़ी), उर्ग (पिथौरागढ़), खर्ककार्की (चम्पावत), सेरी (बागेश्वर), जैंती पाण्डेकोटा (अल्मोड़ा), पाण्डेगांव (नैनीताल), नगला तराई (ऊधमसिंह नगर) शामिल हैं।

Exit mobile version