Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज नकल प्रकरण को लेकर गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग करेगी जनसुनवाई, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में आज सोमवार को जनसुनवाई होगी।

आज होगी जनसुनवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जनसुनवाई उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से ली गई राज्य स्नातक स्तरीय परीक्षा में कथित नकल प्रकरण को लेकर गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग करेगा। बताया कि न्यायमूर्ति यू.सी.ध्यानी 27 अक्टूबर को अपराह्न एचआरडीए सभागार हरिद्वार पहुंचकर स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 के दौरान कथित नकल के आरोपों के संबंध में जन सुनवाई करेंगे। जन सुनवाई कार्यक्रम के लिए अपराह्न 01 बजे से 03 बजे तक का समय नियत किया गया है।

Exit mobile version