उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।
19 और 20 अक्टूबर को होगा आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पौड़ी गढ़वाल के रावत गांव में रन भुला-रन भुली कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन आज 19 और 20 अक्टूबर को होगा। इसमें आसपास के 13 गांवों के बच्चे, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक दौड़ लगाएंगे। साथ ही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पहाड़ी व्यंजन के फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिसमें पहाड़ी मिष्ठान, रायता, पकोड़ी, स्वाले, अरसे, मिस्सी रोटी, रोटाना आदि शामिल होंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन
इस प्रतियोगिता में युवाओं के लिए आठ और पांच किलोमीटर की दौड़ होगी। जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए 100 मीटर की दौड़ विशेष रहेगी।